Homeविदेशसऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास की एडवाइजरी, 17 अक्तूबर...

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास की एडवाइजरी, 17 अक्तूबर तक कई उड़ानें रद्द

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Saudi News: खाड़ी देश में तेजी से बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर शांत और सतर्क रहने की अपील की है. भारतीय दूतावास ने अपने परामर्श में नागरिकों को हवाई हमले या आपात स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा है. यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब में बुनियादी ढांचे, रियाद एयरपोर्ट और नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं. रियाद एयरपोर्ट पर हुए हालिया हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जिसके जनाजे में सऊदी अरब में भारत के राजदूत भी शामिल हुए.

- Advertisement -

17 अक्तूबर तक सऊदी के लिए IndiGo, Air India व Akasa की उड़ानें रद्द

सुरक्षा स्थिति और हमलों के खतरे को देखते हुए कई प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानें 17 अक्तूबर तक रद्द करने की घोषणा की है. इनमें IndiGo, Air India, Air India Express और Akasa एयर शामिल हैं. रियाद एयरपोर्ट सहित कई अन्य प्रमुख शहरों में हाल के दिनों में हुए हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है.

- Advertisement -

एक पोत डूबा, 15 चालक दल के सदस्य सुरक्षित

सऊदी अरब के अलावा अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो पोतों पर तड़के ड्रोन हमला हुआ. इस हमले में ‘चेल्सी 3’ नामक पोत समुद्र में डूब गया. हालांकि, बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने जानकारी दी कि पोत के चालक दल के सभी 15 सदस्यों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

ये भी पढ़ें...