Homeझारखंडबगोदर में उत्पाद विभाग ने किया निर्माणाधीन मकान में चल रही नकली...

बगोदर में उत्पाद विभाग ने किया निर्माणाधीन मकान में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह उत्पाद विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार शाम बगोदर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बगोदर-सरिया रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 800 पेटी नकली शराब जब्त की गई। शराब तस्करों ने इस अधूरे बने मकान को ही एक अवैध मिनी फैक्ट्री में तब्दील कर रखा था, जहां बड़े पैमाने पर जानलेवा स्प्रिट का इस्तेमाल कर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली शराब तैयार की जा रही थी।

- Advertisement -

देर रात तक चली रेड, 60 लाख की खेप बरामद

एक्साइज सुपरिटेंडेंट शिवशंकर साहू के नेतृत्व में बगोदर थाना प्रभारी और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात तक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से ग्रीन लेबल कंपनी के नाम से पैक करीब 800 पेटियां बरामद की गईं। एसडीपीओ धनंजय राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

- Advertisement -

बिहार में खपाने की थी तैयारी, मिले कई उपकरण

जांच में सामने आया है कि नकली शराब की इस पूरी खेप को अवैध रूप से बिहार भेजने की तैयारी थी। मौके से स्प्रिट से भरा एक ड्रम, कई नामी ब्रांड्स के नकली रैपर, ढक्कन और बोतलों में शराब भरने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इन उपकरणों के जरिए बेहद खतरनाक केमिकल और स्प्रिट से तैयार तरल को महंगे ब्रांड की बोतलों में पैक किया जाता था।

सिंडिकेट और तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्पाद विभाग और बगोदर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह निर्माणाधीन मकान किसका है और इस अवैध धंधे के पीछे मुख्य रूप से कौन-कौन से तस्कर सक्रिय थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े सिंडिकेट के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...