Homeझारखंडझारखंड में यहां सैमसंग के नाम पर बिक रही थी नकली TV,...

झारखंड में यहां सैमसंग के नाम पर बिक रही थी नकली TV, दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi/Muri: मुरी रेलवे स्टेशन रोड स्थित बड़ा मुरी के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैमसंग के नाम पर नकली उत्पाद बेचने की शिकायत पर दिल्ली से आई अधिकारियों की टीम ने अचानक दबिश दे दी. दिल्ली से पहुंची सैमसंग की लीगल टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर महेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स में सघन छापेमारी की. इस औचक कार्रवाई के दौरान दुकान के भीतर से सैमसंग का फर्जी लोगो लगे 4 LCD TV और एक रिमोट बरामद किया गया. कंपनी के अधिकारियों की इस अचानक एंट्री से पूरे इलाके के कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई.

- Advertisement -

मुरी OP में पूछताछ

दुकान संचालक और बड़ा मुरी निवासी महेंद्र कुम्हार को पुलिस ने तुरंत अपनी कस्टडी में ले लिया और मुरी OP ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी. मुरी OP प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि दिल्ली से सैमसंग के अधिकारी अपनी लीगल टीम के साथ जांच के सिलसिले में पहुंचे थे. टीम ने इस दुकान के अलावा मुरी और सिल्ली के कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी जाकर प्रोडक्ट्स के बारकोड और ऑथेंटिसिटी की गहन जांच-पड़ताल की, ताकि फर्जी माल के पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके.

- Advertisement -

बाजार में मची भगदड़

दिल्ली की टीम का छापा पड़ते ही मार्केट के अन्य दुकानदारों के होश उड़ गए और वे अपनी दुकानों से बाहर निकल आए. कुछ दुकानदारों ने तो कार्रवाई के डर से आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिराकर ताले जड़ दिए. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों से लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि हजारों रुपये के ओरिजिनल ब्रांडेड टीवी के नाम पर बेहद सस्ते और घटिया डुप्लीकेट पार्ट्स असेंबल कर बेचे जा रहे हैं. पुलिस अब इस फर्जीवाड़े की कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर्स की पहचान में जुट गई है.

ताज़ा ख़बरें...

मोतिहारी में मेला देखकर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर...

चतरा में दुर्गा पूजा की नवमी पर SP अनिमेष नैथानी ने निकाला फ्लैग मार्च

Chatra: चतरा जिले में दुर्गा पूजा की महानवमी पर शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था...

गुमला में जीवंत देवियों के रूप में दिखीं ब्रह्माकुमारी बहनें, नशामुक्ति और पवित्रता का दिया संदेश

Gumla: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गुमला शाखा में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी...

कोडरमा में सोते परिवार के घर में घुसे चोर, अलमारी से उड़ाए सोने-चांदी के गहने और 6 हजार कैश

Koderma: कोडरमा जिले के कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद स्थित मक्का-मदीना मस्जिद के...

ये भी पढ़ें...