
Ranchi: हो रही भारी बारिश के बीच कचहरी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कार्यालय में काम चल रहा था, इसी दौरान फॉल्स सीलिंग का हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा।

कर्मचारियों के ऊपर गिरा सीलिंग का हिस्सा
फॉल्स सीलिंग गिरने से कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर इसका हिस्सा गिरा। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो गया। राहत की बात यह रही कि बड़ी घटना की सूचना नहीं है।

छत से लगातार टपक रहा था पानी
भारी बारिश के कारण कार्यालय की छत से पानी टपक रहा था। पानी के कारण फॉल्स सीलिंग कमजोर होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, फॉल्स सीलिंग गिरने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


