
Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित ABM कॉलेज के सामने गोलमुरी सब्जी मार्केट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

दमकल की गाड़ी ने पाया आग पर काबू, एक दुकान बुरी तरह जली
घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. हालांकि, जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता, तब तक एक दुकान बुरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी.

असामाजिक तत्वों की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय स्तर पर आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना की मुख्य वजह साफ हो सकेगी.


