Homeझारखंडपतरातू में सेवानिवृत्त प्राचार्य के क्वार्टर में लगी आगपतरातू में सेवानिवृत्त प्राचार्य...

पतरातू में सेवानिवृत्त प्राचार्य के क्वार्टर में लगी आगपतरातू में सेवानिवृत्त प्राचार्य के क्वार्टर में लगी आग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Patratu: पतरातू के PTPS इलाके में शनिवार को सेवानिवृत्त प्राचार्य सुजीत कुमार के क्वार्टर में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आग की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

- Advertisement -

पड़ोसी डॉ. लक्ष्मण साहू के मुताबिक, सुजीत कुमार अपनी पत्नी के ऑपरेशन के सिलसिले में परिवार के साथ दिल्ली गए हुए हैं। इसी दौरान क्वार्टर से धुआं निकलता दिखाई दिया।

- Advertisement -

देखते ही देखते बढ़ने लगी आग

शुरुआत में आसपास के लोगों को लगा कि शायद सामान्य धुआं है, लेकिन कुछ ही देर में धुआं काफी तेज हो गया। इसके बाद लोगों ने देखा कि क्वार्टर के अंदर आग फैल रही है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

CISF के जवानों ने भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में मदद की। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

घरेलू सामान को नुकसान

आग की चपेट में आने से क्वार्टर के अंदर रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास के दूसरे क्वार्टर भी सुरक्षित रहे। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...