Homeझारखंडबोकारो में आधी रात बिजली के पोल में लगी आग

बोकारो में आधी रात बिजली के पोल में लगी आग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में देर रात BGH के सामने उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड

आग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने BSL फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि आग ज्यादा फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

- Advertisement -

एक ही पोल पर तारों का बड़ा जाल

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक जिस पोल में आग लगी थी, वहां बड़ी संख्या में बिजली केबल के साथ Jio Fiber, Airtel और दूसरी कंपनियों के संचार तार भी लगे हुए थे। ऐसे में आग इन तारों के सहारे आसपास के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकती थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

सुरक्षा के लिए बंद करनी पड़ी बिजली

आग बुझाने के दौरान सुरक्षा को देखते हुए आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इससे फायर ब्रिगेड की टीम को बिना किसी अतिरिक्त जोखिम के आग पर काबू पाने में मदद मिली।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...