
Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं निकलता देख वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

कंप्यूटर और दस्तावेज जलने की सूचना
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से कई कंप्यूटर, AC, महत्वपूर्ण कागजी दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।


