Homeझारखंडसाहिबगंज में करम पूजा में महिलाओं से छेड़खानी के बाद फायरिंग, दबोचे...

साहिबगंज में करम पूजा में महिलाओं से छेड़खानी के बाद फायरिंग, दबोचे गए दो मनचले

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Sahibganj: साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेलियाडीह करमटोला गांव में बीते 22 सितंबर की रात करमा पूजा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट की गई। बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी मनचलों ने दहशत फैलाने के लिए देशी कट्टे से फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

आदिवासी महिलाओं के साथ की अभद्रता

मिर्जाचौकी थाना पुलिस के मुताबिक, गांव की आदिवासी महिलाएं करमा पूजा का उत्सव मना रही थीं और कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला करण रिखियासन और गोड्डा जिले के महगामा का रहने वाला एक अन्य मनचला वहां पहुंचे। दोनों ने पूजा कर रही महिलाओं के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और कट्टा निकालकर गोली चला दी।

- Advertisement -

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित, बीती रात गिरफ्तारी

घटना के बाद पीड़ित महिला ने मिर्जाचौकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साहिबगंज एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बीती रात ही दोनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।

देशी कट्टा और खोखा बरामद, पुलिस कर रही जांच

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है। प्रेसवार्ता के दौरान साहिबगंज एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...