Homeझारखंडपलामू में बंदूकों की जगह लेंगे जंगल और वन्यजीव, ग्रामीणों ने एकजुट...

पलामू में बंदूकों की जगह लेंगे जंगल और वन्यजीव, ग्रामीणों ने एकजुट होकर छोड़ा शिकार का रास्ता

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू जिले में जंगलों की शांति और वन्यजीवों को सुरक्षित रखने की दिशा में गारू क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक मिसाल कायम की है। पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के गारू इलाके में आने वाले 25 गांवों के लोगों ने खुद आगे बढ़कर एक बड़ा फैसला लिया। ग्रामीणों ने किसी दबाव के बिना, अपनी मर्जी से कुल 31 देसी बंदूकें वन विभाग को सौंप दी हैं।

- Advertisement -

वन देवी की पूजा कर समर्पित किए हथियार

यह अनोखा और ऐतिहासिक कदम ग्रामीणों ने वन्यजीव सप्ताह के दौरान उठाया। शुक्रवार को गारू क्षेत्र के ग्रामीण एक जगह इकट्ठा हुए और उन्होंने वन देवी की पूजा-अर्चना करने के बाद उनके समक्ष अपनी देसी बंदूकें समर्पित कर दीं। ग्रामीणों ने जंगलों में जानवरों का शिकार न करने और वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

- Advertisement -

हर साल मनाया जाता है वन्यजीव सप्ताह

आपको बता दें कि हर साल 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week) मनाया जाता है। इस दौरान वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व की टीम की ओर से ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को जंगलों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और जानवरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

अभियान से बदला ग्रामीणों का रुख

वन विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों का ही नतीजा है कि ग्रामीणों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। हथियारों के समर्पण से पलामू टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार (Poaching) पर पूरी तरह रोक लगाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की इस पहल की काफी सराहना की है और इसे जंगलों की सुरक्षा के लिए एक बेहद सकारात्मक कदम बताया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...