Homeझारखंडसाहिबगंज में खतरे के निशान की ओर गंगा!, ट्रैक की सुरक्षा के...

साहिबगंज में खतरे के निशान की ओर गंगा!, ट्रैक की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, रोकी गईं ट्रेनें

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Sahibganj: साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड के महाराजपुर स्थित झुंझरी पुल के पास गंगा नदी का रौद्र रूप और भीषण कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि और गहरे पानी में नदी की तेज धार के कारण कटाव का दायरा तेजी से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रहा है।

- Advertisement -

कटावरोधी उपाय भी साबित हो रहे बेअसर

प्रशासन और रेलवे द्वारा अब तक किए गए कटावरोधी (एंटी-इरोज़न) कार्य नदी के तेज बहाव के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। बालू की बोरियों और बोल्डर गिराने के बावजूद पानी की रफ्तार के कारण स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इससे साहिबगंज-तीनपहाड़ मुख्य रेल मार्ग की सुरक्षा को लेकर रेलवे अधिकारियों में भारी चिंता पैदा हो गई है।

- Advertisement -

डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन एहतियातन बंद

यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन (Down Line) पर ट्रेनों का परिचालन फिलहाल पूरी तरह से रोक दिया गया है।

तकनीकी टीम नए वैकल्पिक उपायों में जुटी

स्थिति को देखते हुए रेलवे का तकनीकी और इंजीनियरिंग विभाग तुरंत एक्शन में आ गया है। अधिकारी घटनास्थल पर लगातार कैंप कर रहे हैं और कटाव को रेलवे ट्रैक तक पहुँचने से रोकने के लिए नए वैकल्पिक और तकनीकी उपायों पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...