Homeबिहारगया में जमीन के नीचे छिपा हथियारों का जखीरा बरामद, ऐसी जगह...

गया में जमीन के नीचे छिपा हथियारों का जखीरा बरामद, ऐसी जगह छुपा रखा था कि कोई खोज पाये

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

गया: बिहार-झारखंड सीमा से सटे घने जंगल में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। धनगांई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के SSB और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए।

- Advertisement -

सुरक्षाबलों ने तिलेटाड़ से हिसीर जाने वाले मार्ग के पास जंगल के दुर्गम इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर एक संदिग्ध जगह का पता चला। खुदाई करने पर प्लास्टिक में पैक हथियार बरामद किए गए।

- Advertisement -

बरामद सामान में 9 एमएम कार्बाइन, दो मैगजीन, एक देशी भरमार राइफल, एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी भी बरामद किया गया है।

92 कारतूस भी मिले

सुरक्षाबलों को मौके से 9 एमएम के 79 कारतूस और 7.62 एमएम के 13 कारतूस मिले हैं। इस तरह कुल 92 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हथियारों के नक्सली गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हथियार किसने छिपाए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

अभियान का नेतृत्व SSB के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया। धनगांई थानाध्यक्ष श्रवण राम और SSB 29वीं वाहिनी धनगांई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार की भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हथियारों के पीछे जुड़े लोगों की तलाश

हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस और SSB ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षाबल यह पता लगाने में जुटे हैं कि हथियारों को जंगल में किसने छिपाया था और इनके पीछे कौन लोग जुड़े हैं। बिहार-झारखंड सीमा से सटे इस इलाके में हुई बरामदगी को सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...