Homeझारखंडघाघरा कॉलेज को मिलेगा 1 करोड़ का तोहफा, करमा महोत्सव में मंत्री...

घाघरा कॉलेज को मिलेगा 1 करोड़ का तोहफा, करमा महोत्सव में मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला के घाघरा कॉलेज परिसर में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कॉलेज परिसर में करमा पर्व को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -

‘नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की पहचान, संस्कृति और परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के बीच नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखना जरूरी है।

- Advertisement -

मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को अपनी लोक संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने का मौका मिलता है।

घाघरा कॉलेज के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मंत्री चमरा लिंडा ने घाघरा कॉलेज के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। घोषणा के बाद कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

मंत्री की इस घोषणा को कॉलेज के विकास और सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

‘डीजे की जगह मंदार और नगाड़े की गूंज हो’

करमा पर्व मनाने के तरीके को लेकर भी मंत्री ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व की पारंपरिक पहचान को बनाए रखने के लिए डीजे की जगह मंदार और नगाड़े की गूंज सुनाई देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और परंपराएं यहां की पहचान हैं और इन्हें बचाए रखना सिर्फ किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। करमा पर्व को लेकर पूरे परिसर में उत्सव और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...