Homeझारखंडगिरिडीह में भाकपा माले को बड़ा झटका, बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में...

गिरिडीह में भाकपा माले को बड़ा झटका, बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में 40 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih : गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड अंतर्गत खटपोंक पंचायत के दलपतडीह सामुदायिक केंद्र में बीजेपी का मिलन समारोह और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

माले छोड़कर 40 लोग BJP में शामिल

खटपोंक पंचायत निवासी प्रकाश यादव और छोटी यादव के नेतृत्व में लगभग 40 लोगों ने भाकपा माले छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर और पार्टी का गमछा ओढ़ाकर बीजेपी में स्वागत किया। सदस्यता लेने वाले प्रकाश और छोटी यादव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

- Advertisement -

हेमंत सोरेन सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से विकास कार्य कछुआ गति से चल रहे हैं। गांवों तक सड़कें नहीं पहुंच पा रही हैं और बरसात के दिनों में मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं को खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।

ब्लॉक से थाने तक रिश्वतखोरी का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं हो रहा है। ब्लॉक, थाना या अनुमंडल में एक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोगों से दो हजार रुपये तक घूस ली जा रही है। उन्होंने तीसरी से घंघरीकुरा की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

मुखिया ने रखी सड़क निर्माण की मांग

कार्यक्रम के दौरान खटपोंक पंचायत के मुखिया जानकी यादव ने बाबूलाल मरांडी का आभार व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से पंचायत में सड़क मिली है। इसके साथ ही उन्होंने बाबूटोल गांव में नदी पर पुल और पक्की सड़क बनवाने की मांग रखी। वहीं बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ सभी को आगे लेकर चलती है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस मिलन समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ नेता रामचंद्र ठाकुर, चंदोरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, सुनील शर्मा, किसून यादव, लक्ष्मण मोदी, उदय साव, विजय यादव, कपिल यादव, माला सिन्हा, मोहन बर्नवाल और संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...