Homeझारखंडगिरिडीह में भाजपा नेता का पूजा होर्डिंग हटाने पर बवाल, नगर निगम...

गिरिडीह में भाजपा नेता का पूजा होर्डिंग हटाने पर बवाल, नगर निगम पर भेदभाव का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह में भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद द्वारा मेयर और डिप्टी मेयर पर आरोप लगाए जाने के बाद अब नगर निगम और भाजपा नेताओं के बीच टकराव बढ़ गया है। शनिवार को शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता बिनोद सिन्हा के दुर्गा पूजा से जुड़े शुभकामना बैनर हटाए जाने पर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम के कर्मचारी जब स्काई लिफ्टर मशीन लेकर बिनोद सिन्हा के होर्डिंग उतारने पहुंचे, तो भाजपा नेता नवीन सिन्हा और छोटू खान ने मौके पर पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई और निगम कर्मियों को आड़े हाथों लिया।

- Advertisement -

नगर निगम पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप

मौके पर विरोध जता रहे भाजपा नेता नवीन सिन्हा और छोटू खान ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह एकतरफा कार्रवाई करार दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि अगर शहर से बिना अनुमति वाले बैनर और पोस्टर हटाने का आदेश है, तो यह नियम सब पर बराबर लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के चौक चौराहों पर मेयर और मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेताओं के होर्डिंग लगे हुए हैं, लेकिन निगम की टीम चुन चुनकर सिर्फ बिनोद सिन्हा के बैनर ही क्यों उतार रही है। नेताओं ने कर्मचारियों पर भड़ास निकालते हुए पूछा कि निगम के किस अधिकारी ने केवल एक ही व्यक्ति को निशाना बनाने का आदेश दिया है।

- Advertisement -

बिनोद सिन्हा पर 25 हजार रुपये जुर्माने की भी चर्चा

इस पूरे विवाद के बीच यह बात भी सामने आ रही है कि नगर निगम प्रशासन ने होर्डिंग लगाने को लेकर भाजपा नेता बिनोद सिन्हा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि राजनीतिक द्वेष की भावना से यह कदम उठाया जा रहा है।

त्योहारों के बैनर से पटा है पूरा शहर

दुर्गा पूजा, दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ महापर्व को देखते हुए इस वक्त पूरा गिरिडीह शहर अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के बधाई संदेश वाले होर्डिंग से पटा पड़ा है। शहर में अनगिनत जगहों पर बैनर लगाए गए हैं, जिनमें भाजपा के कई अन्य नेताओं के अलावा मेयर, डिप्टी मेयर और दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा के भी बड़े बड़े होर्डिंग शामिल हैं। ऐसे में तमाम पोस्टरों को छोड़कर केवल बिनोद सिन्हा के बैनर पर कार्रवाई होने से शहर की सियासत गरमा गई है।

ताज़ा ख़बरें...

गांधीजी के विचारों से प्रेरित दूल्हा, महंगी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हन को लाया घर

नवादा: आज के दौर में जहां शादियों में महंगी गाड़ियों और भव्य सजावट पर...

गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने थामा कांग्रेस का हाथ, JDU पर पूर्व विधायक का हमला

भागलपुर: बिहार की राजनीति में भागलपुर से एक नई राजनीतिक हलचल सामने आई है।...

सड़क निर्माण विभाग के संविदा ड्राइवरों को हाईकोर्ट मेहरबान!, काम और वेतन जारी रखने का आदेश

Jharkhand High Court: झारखंड के सड़क निर्माण विभाग के तहत दुमका और साहिबगंज डिवीजन...

लाल, सफेद और हरे कपड़े में पैक होंगी OMR शीट, JTET परीक्षा के लिए JAC ने तय किए कड़े...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के सफल और निष्पक्ष आयोजन को...

ये भी पढ़ें...

गांधीजी के विचारों से प्रेरित दूल्हा, महंगी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हन को लाया घर

नवादा: आज के दौर में जहां शादियों में महंगी गाड़ियों और भव्य सजावट पर...

गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने थामा कांग्रेस का हाथ, JDU पर पूर्व विधायक का हमला

भागलपुर: बिहार की राजनीति में भागलपुर से एक नई राजनीतिक हलचल सामने आई है।...

सड़क निर्माण विभाग के संविदा ड्राइवरों को हाईकोर्ट मेहरबान!, काम और वेतन जारी रखने का आदेश

Jharkhand High Court: झारखंड के सड़क निर्माण विभाग के तहत दुमका और साहिबगंज डिवीजन...