Homeझारखंडगिरिडीह में मामा घर आए युवक की चिदरा आहार में डूबने से...

गिरिडीह में मामा घर आए युवक की चिदरा आहार में डूबने से मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत करगाली खुर्द स्थित चिदरा आहार में शुक्रवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान धनवार राजा टोला निवासी बजरंगी तुरी के पुत्र सुजीत तुरी के रूप में की गई है।

- Advertisement -

मामा के घर आया था सुजीत, नानी के मना करने पर भी गया पानी में

जानकारी के अनुसार, सुजीत अपने मामा के घर आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई सूरज तुरी और अन्य साथियों के साथ चिदरा आहार में नहाने गया था। बताया जाता है कि जब वह पानी में उतर रहा था, तो मौके पर मौजूद उसकी नानी उसे लगातार गहरे पानी में न जाने के लिए मना करती रही। हालांकि, नानी की चेतावनी के बावजूद सुजीत आगे बढ़ता गया और अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण संतुलन खो बैठा और डूब गया।

- Advertisement -

चीख-पुकार से मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद आहार के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंचे और पानी में उसकी तलाश शुरू की। खबर मिलते ही परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। जब सुजीत का शव बाहर निकाला गया, तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से धनवार राजा टोला स्थित सुजीत के घर में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को तत्काल नहीं मिली आधिकारिक सूचना

इस दुखद घटना के संबंध में जब धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक सूचना या लिखित जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...