Homeझारखंडझारखंड के 40 हजार पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी!, 25 सितंबर से...

झारखंड के 40 हजार पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी!, 25 सितंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, पास होने पर बढ़ेगा 10% मानदेय

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Para Teacher New: झारखंड के करीब 40 हजार सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।s:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आधिकारिक आदेश जारी कर बताया है कि राज्यभर के पारा शिक्षक 25 सितंबर से तीसरी आकलन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने वाले पारा शिक्षकों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

- Advertisement -

15 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जारी निर्देश के अनुसार, इच्छुक पारा शिक्षक 25 सितंबर से JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काउंसिल परीक्षा की तारीख का ऐलान करेगी।

- Advertisement -

श्रेणी के हिसाब से तय की गई आवेदन फीस

JAC की ओर से जारी आदेश में आवेदन शुल्क की दरें भी साफ कर दी गई हैं। सामान्य वर्ग के पारा शिक्षकों को आवेदन फीस के तौर पर 750 रुपये देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग श्रेणी के पारा शिक्षकों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।

तीसरी बार आयोजित हो रही है यह परीक्षा

आपको बता दें कि झारखंड में इससे पहले भी दो बार पारा शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस बार शिक्षा विभाग और JAC की ओर से तीसरी बार इस परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है, ताकि योग्य पारा शिक्षकों को मानदेय में बढ़ोतरी का लाभ मिल सके।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...