Homeझारखंडहजारीबाग में यादव समाज की महाबैठक, बलवंत यादव के आगमन पर हुआ...

हजारीबाग में यादव समाज की महाबैठक, बलवंत यादव के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव के हजारीबाग आगमन पर श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन की ओर से युवराज पैलेस में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू यादव ने की, जबकि मंच संचालन शैलेंद्र यादव द्वारा किया गया। समारोह में हजारीबाग जिले भर से आए यादव समाज के लोगों ने भाग लिया और समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा समाज के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

- Advertisement -

दो बड़े संगठनों का विलय, शंभू यादव बने जिलाध्यक्ष

समारोह के दौरान एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए श्री कृष्ण बलराम सेवा संगठन का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में पूर्ण विलय करने की घोषणा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया और कहा कि अलग-अलग मंचों के बजाय एक मजबूत संगठन के बैनर तले समाज को एकजुट करना समय की सबसे बड़ी मांग है। इसी अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने शंभू यादव के सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का हजारीबाग जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और संगठन को जिले के हर गांव-पंचायत तक पहुंचाएंगे।

- Advertisement -

जनगणना में केवल ‘यादव’ दर्ज कराने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव ने कहा कि यादव समाज को सामाजिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। बलवंत यादव ने एक महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा कि आने वाली जनगणना समाज की वास्तविक संख्या सामने लाने का बड़ा मौका है, इसलिए सभी यादव भाई-बहन अपनी जाति के कॉलम में उपजाति के बजाय केवल ‘यादव’ ही दर्ज कराएं। सही संख्या सामने आने से ही सामाजिक हिस्सेदारी और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी।

महिलाओं और युवाओं को मिलेगी संगठन में अहम जिम्मेदारी

कार्यक्रम में मौजूद अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास ने समाज के गौरवशाली इतिहास और त्याग की चर्चा की। महासभा की महासचिव अनीता यादव ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है और बेटियों को शिक्षा व राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए संगठन में पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा राजकुमार यादव, विकास यादव, टुन्नू गोप, शंभुलाल यादव, बासुदेव गोप, कुणाल यादव और रंजन यादव समेत कई वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, तकनीक और रोजगार से जोड़ने तथा आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाज हित में काम करने पर बल दिया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...