HomeखेलMI में हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट ! बंद कमरे में...

MI में हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट ! बंद कमरे में किस नाम पर छिड़ी बहस ?

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

स्पोर्ट्स : मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव की अटकलें, रोहित शर्मा की वापसी और तिलक वर्मा की दावेदारी पर चर्चा तेज है. जानकारी के अनुसार, हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की कमान किसे सौंपी जाएगी. इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस रेस में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, कप्तानी में बदलाव को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
Rohit Sharma Bowling Career: Record, Stats, Wickets & Styleरोहित की वापसी के पीछे क्या है सबसे बड़ी वजह ?

- Advertisement -

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे सफल कप्तान माना जाता है. उनके निर्देशन में टीम ने पांच बार आईपीएल में अपना झंडा गाड़ा है. रिर्पोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था. हालांकि, 2020 में खिताब जीतने के बाद मुबंई इंडियंस अगले तीन सीजन यानी की साल 2021, 2022, और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन से पहले बड़ा बदलाव करते हुए रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी.

- Advertisement -

अब एक बार फिर से यह चर्चा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कमान पकड़ सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि रोहित ने इतिहास में अच्छा प्रदर्शन किया था. जिस कारण उन पर दोबारा भरोसा करना बेफल नहीं जाएगा. ऐसे में समर्थकों का कहना है कि रोहित शर्मा को अगले एक या दो साल के लिए कप्तानी सौंप दी जाए और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया जाए.

हालांकि, रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने के फैसले के सामने उम्र एक बड़ी चुनौती हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह अप्रैल 2027 में 40 साल के हो जाएंगे. अब सवाल ये है कि क्या मुंबई इंडियंस भविष्य को ध्यान में रखते हुए इतनी उम्र के खिलाड़ी को फिर से कप्तानी सौंपना चाहेगी ? लेकिन ये भी कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा कि निगरानी में टीम को तुरंत सफलता मिल सकती है.

Thank you, #TeamOf2025! - Mumbai Indiansमुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन

बीते कुछ सालों की बात करें तो आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. टीम ने 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत दर्ज कीं और 10 मैच गंवाकर अंकतालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही. हालांकि, 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया, लेकिन दूसरे क्लाविफायर में हार के साथ उसका सफर खत्म हो गया. वहीं, 2026 में मुंबई की टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी.

 

 

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

ये भी पढ़ें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...