HomeझारखंडNH-19 पर बेकाबू हुआ ट्रक, बरकट्ठा में चाय-नाश्ते के ठेले को रौंदा

NH-19 पर बेकाबू हुआ ट्रक, बरकट्ठा में चाय-नाश्ते के ठेले को रौंदा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित गुंजरा मोड़ पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। NH-19 किनारे बना सरकारी यात्री शेड उस समय पूरी तरह जमींदोज हो गया, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सीधे उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि सीमेंटेड यात्री शेड पलक झपकते ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

ठेला पलटा, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

हादसे के वक्त यात्री शेड के ठीक बगल में ही ठेला-खोमचा लगाकर चाय और समोसा बेचने वाला स्थानीय दुकानदार अपने बेटे के साथ दुकान लगा रहा था। अनियंत्रित ट्रक की भीषण चपेट में आने से उनका ठेला पूरी तरह पलट गया और दुकान का सारा सामान व बर्तन सड़क पर बिखर कर नष्ट हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि ठेला चालक और उसका बेटा इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और उन्हें महज मामूली चोटें ही आईं।

- Advertisement -

ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

वहीं इस भीषण टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...