Homeझारखंडअनुकंपा पर CCL में नौकरी पाने के लिए पति का मर्डर, हजारीबाग...

अनुकंपा पर CCL में नौकरी पाने के लिए पति का मर्डर, हजारीबाग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh news: झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत गिद्दी में सामने आए चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर CCL कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझा ली है। अनुकंपा के आधार पर CCL में सुरक्षित नौकरी पाने के लालच में मृतक की पत्नी सोनाली ने अपने ममेरे भाई व कथित प्रेमी कौशिक कुमार नौनिया और एक नाबालिग के साथ मिलकर इस पूरी वारदात का ताना-बाना बुना था। बड़कागांव SDPO अमित आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पत्नी और उसका साथी पिछले एक साल से मंगलेश को रास्ते से हटाने की फिराक में थे। इससे पहले भी कई मर्तबा हत्या की नाकाम कोशिशें की गई थीं, लेकिन इस बार आरोपियों ने मिलकर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दे डाला।

- Advertisement -

झूठी कहानी बनाकर गुमराह

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी पत्नी सोनाली ने खुद को बेकसूर दिखाने और पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी तैयार कर ली थी। हालांकि हजारीबाग SP के निर्देश पर गठित SIT ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और SFL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए, तो उसकी बनाई कहानी बिखर गई। पुलिस ने जब तकनीकी पहलुओं, कॉल डिटेल्स और परिस्थितियों की कड़ियां जोड़ते हुए सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपियों का झूठ टिक नहीं सका और उन्होंने अपना जुर्म पूरी तरह कबूल कर लिया।

- Advertisement -

खून से सने हथियार बरामद

तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना दाउली, चाकू, पोछा और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा साक्ष्य मिटाने के मकसद से जलाए गए पति-पत्नी के मोबाइल और आरोपियों के खून से सने कपड़े व चप्पल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशिक कुमार नौनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि पकड़े गए नाबालिग के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई में SDPO अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहीद रजा, गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन और उरीमारी थाना प्रभारी रथु उरांव सहित कई पुलिस जवान मुस्तैद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, 1 की मौत व 12 घायलों के बाद भड़के लोग,...

Giridih : गिरिडीह जिले के बिशुनपुर खोरीमहुआ,धनवार मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसे के...

होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान बवाल, मारपीट में घायल युवक ने दुर्गापुर में तोड़ा दम

Dhanbad: झरिया के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह रविवार देर रात अपने दोस्तों के...

पाकुड़ में 11 आपराधिक मामलों में नामजद एतवारी हेम्ब्रम गिरफ्तार

Pakur news: पाकुड़ में राशन दुकान लूटने के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के...

मां की ममता खो चुके मासूम को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लिया गोद, उठाई पढ़ाई और भविष्य की...

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इन दिनों अपनी दरियादिली और एक...

ये भी पढ़ें...

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, 1 की मौत व 12 घायलों के बाद भड़के लोग,...

Giridih : गिरिडीह जिले के बिशुनपुर खोरीमहुआ,धनवार मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसे के...

होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान बवाल, मारपीट में घायल युवक ने दुर्गापुर में तोड़ा दम

Dhanbad: झरिया के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह रविवार देर रात अपने दोस्तों के...

पाकुड़ में 11 आपराधिक मामलों में नामजद एतवारी हेम्ब्रम गिरफ्तार

Pakur news: पाकुड़ में राशन दुकान लूटने के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के...