Homeझारखंडहजारीबाग में बंद घर का ताला तोड़ने वाला जाफर अंसारी गिरफ्तार, 5...

हजारीबाग में बंद घर का ताला तोड़ने वाला जाफर अंसारी गिरफ्तार, 5 लाख के गहने झाड़ी से बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh Police: हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सखिया गांव में एक बंद घर से हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी जाफर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के चुराए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

- Advertisement -

15 सितंबर को हुई थी वारदात, 16 को दर्ज हुआ केस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सखिया गांव निवासी जिन्नत प्रवीण के बंद घर को 15 सितंबर को चोरों ने निशाना बनाया था। घर का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखे कीमती गहने उड़ा लिए थे। घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर 16 सितंबर को मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 157/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था।

- Advertisement -

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से हुई आरोपी की पहचान

गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान जाफर अंसारी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने घर में चोरी की बात स्वीकार कर ली।

झाड़ी में छिपा रखे थे जेवरात, दूसरे साथी की तलाश में दबिश

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक सुनसान झाड़ी में छिपाकर रखे गए करीब 29 ग्राम सोने और 450 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में जाफर ने अपने एक अन्य सहयोगी मो. फिरोज अंसारी उर्फ सोनू के भी इस चोरी में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस की विशेष टीम फरार आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी जाफर अंसारी का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ मुफस्सिल थाने में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...