
Hazaribagh News: दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, सूचना, जानकारी या सहायता के लिए आम नागरिक और श्रद्धालु संबंधित अधिकारियों तथा जिला नियंत्रण कक्ष से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

त्वरित मदद और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन का जोर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को मुस्तैद किया गया है। प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और सतर्कता के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।


