Homeझारखंडअपराधियों और वारंटियों पर कसा शिकंजा, हजारीबाग में एक साथ 44 गिरफ्तार

अपराधियों और वारंटियों पर कसा शिकंजा, हजारीबाग में एक साथ 44 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात तक विशेष छापेमारी की गई। चोरी, लूट, डकैती समेत कई आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों और वारंटियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले से चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी।

- Advertisement -

117 पुलिसकर्मी, अलग-अलग इलाकों में एक साथ रेड

अभियान के लिए थाना प्रभारियों की अगुवाई में कुल 30 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में करीब 117 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों की निगरानी में टीमों ने संभावित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।

- Advertisement -

पुलिस ने छापेमारी से पहले चिन्हित आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। अचानक पुलिस के पहुंचने से कई इलाकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

44 गिरफ्तार, 34 वारंटों का हुआ निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। अलग-अलग जगहों पर हुई छापेमारी में कुल 44 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विभिन्न मामलों से जुड़े 34 वारंटों का निष्पादन भी किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद उन आरोपितों पर भी दबाव बढ़ गया है, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

हजारीबाग पुलिस ने साफ किया है कि फरार आरोपितों और वारंटियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के मुताबिक आने वाले दिनों में भी चिन्हित अपराधियों के खिलाफ विशेष छापेमारी और सघन अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी इलाके में संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना को सूचना देने को कहा गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...