Homeझारखंडघरेलू विवाद में चार माह की गर्भवती महिला से मारपीट, भाभी और...

घरेलू विवाद में चार माह की गर्भवती महिला से मारपीट, भाभी और उसके भाई पर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटवारी भूईयां टोली से पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चार माह की गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़िता प्रीति कुमार ने अपनी भाभी प्रीति देवी उर्फ चंपा और भाभी के भाई कुंदन कुमार पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता ने सीधे कोर्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

अमर्यादित टिप्पणी के विरोध पर बढ़ा मामला

पीड़िता का कहना है कि उसे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। आरोप के अनुसार उसकी भाभी अक्सर उसके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करती थीं। 4 अक्टूबर की रात भी जब इसी तरह की बातों को दोहराया गया, तो पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध जताया। विरोध करते ही बात बढ़ गई और आरोप है कि भाभी और उनके भाई ने मिलकर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

- Advertisement -

सिर और पेट पर चोट लगने की बात कही

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह चार महीने की गर्भवती है। मारपीट के दौरान उसके सिर और पेट के हिस्से में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तेज दर्द की शिकायत होने लगी। पीड़िता ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पहले से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने अपने भैसुर अजय कुमार पर भी पूर्व में विवाद करने और धमकाने का आरोप लगाया, जो बीएसएफ में कार्यरत बताए जाते हैं। हालांकि घटना वाली रात की प्रत्यक्ष मारपीट में उसने भैसुर के शामिल होने की बात नहीं कही है।

आवेदन के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

कोर्रा थाना पुलिस ने पीड़िता का आवेदन स्वीकार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की सत्यता जांची जा रही है। निष्पक्ष जांच के तहत दूसरे पक्ष का पक्ष भी सुना जाएगा, जिसके बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी और आगे की उचित कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...