Homeझारखंडहेलमेट नहीं पहना तो कार्रवाई, हजारीबाग में 60 बाइक चालकों पर चला...

हेलमेट नहीं पहना तो कार्रवाई, हजारीबाग में 60 बाइक चालकों पर चला पुलिस का डंडा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग सह जागरूकता अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

- Advertisement -

हेलमेट से लेकर मोबाइल तक, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अभियान के लिए यातायात थाना प्रभारी के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी और आठ गृहरक्षकों की टीम तैनात की गई थी। टीम ने सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, बाइक पर तीन लोगों के बैठने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

60 बिना हेलमेट, 20 ट्रिपल लोडिंग के मामले

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 60 लोगों के चालान काटे गए। वहीं ट्रिपल लोडिंग के 20 मामले सामने आए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 6 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा नो-पार्किंग में खड़े 25 ऑटो और टोटो समेत अन्य वाहनों के चालान काटे गए।

पुलिस ने नियमों के पालन की अपील की

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। खासकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...