Homeझारखंडबड़गांई जमीन घोटाले में CM की याचिकाओं पर सुनवाई टली, 4 नवंबर...

बड़गांई जमीन घोटाले में CM की याचिकाओं पर सुनवाई टली, 4 नवंबर की मिली डेट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand High Court: रांची के बड़गांई अंचल स्थित 8.86 एकड़ जमीन के कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में CM की दो अलग-अलग याचिकाओं पर झारखंड HC में बुधवार को सुनवाई हुई। पहली याचिका PMLA कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के खिलाफ थी, जबकि दूसरी याचिका बिना अभियोजन स्वीकृति के संज्ञान आदेश लेने के खिलाफ दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के मामले में ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की गई।

- Advertisement -

संज्ञान आदेश मामले में सीएम पक्ष ने मांगा समय, ED पहले ही दे चुकी है जवाब

वहीं दूसरी तरफ बिना अभियोजन स्वीकृति के अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश के मामले में सीएम के वकीलों की ओर से समय की मांग की गई। इस याचिका पर ED की ओर से पहले ही जवाब दाखिल किया जा चुका है। दोनों पक्षों की ओर से वक्त मांगे जाने के बाद हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख तय कर दी है। अदालत में ED की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा।

- Advertisement -

अंतू तिर्की और आर्किटेक्ट समेत 17 आरोपियों पर पहले ही तय हो चुके हैं आरोप

इस पूरे मामले में PMLA की विशेष अदालत पहले ही JMM नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 17 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप गठित कर चुकी है। इस केस में नामजद अन्य मुख्य आरोपियों में पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली और मोहम्मद सद्दाम हुसैन शामिल हैं।

छापेमारी के बाद ED ने दाखिल की थी चार्जशीट, अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

गौरतलब है कि बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े इस कथित फर्जीवाड़े को लेकर ED ने राजधानी में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की और जमीन कारोबारियों के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। इसके बाद जांच पूरी कर PMLA कोर्ट में सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत चार्जशीट दाखिल की गई थी। अब हाईकोर्ट में सीएम की इन दोनों याचिकाओं पर 4 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...