Homeझारखंडमां के निधन के बाद भी सरकारी फाइलें निपटाते दिखे CM हेमंत...

मां के निधन के बाद भी सरकारी फाइलें निपटाते दिखे CM हेमंत सोरेन, नेमरा से काम करते हुए वायरल हुई तस्वीर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। इस बीच उनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे सरकारी फाइलों पर काम करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मुख्यमंत्री एक टेबल पर बैठकर कागजात पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं, जबकि उनके सामने बैठे एक अधिकारी फाइलों को देख रहे हैं। मां के निधन के बाद नेमरा में रहकर काम करने की इस तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री के मातृ-वियोग की पीड़ा और जनसेवा की जिम्मेदारियों का जिक्र किया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मातृ-वियोग की गहरी पीड़ा के बीच भी जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन – कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री।” इस पोस्ट के जरिए बताया गया है कि मां के निधन के बाद भी मुख्यमंत्री नेमरा से सरकारी कामकाज देख रहे हैं। तस्वीर में टेबल पर कई फाइलें और दस्तावेज रखे दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री उनमें से एक फाइल पर लिखते नजर आ रहे हैं।

मां के निधन के बाद पैतृक गांव नेमरा में हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है। उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में किया गया था। मुख्यमंत्री ने अपनी मां को अंतिम विदाई दी थी और इसके बाद परिवार के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों में भी शामिल हुए।

इसी बीच नेमरा से सरकारी कामकाज करते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है। हालांकि, तस्वीर में मुख्यमंत्री किन विभागों की फाइलें देख रहे हैं और किन मामलों में हस्ताक्षर किए गए हैं, इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री की ओर से शेयर की गई तस्वीर में उनके साथ मौजूद अधिकारी भी कागजात देखते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में मातृ-वियोग के बीच सरकारी जिम्मेदारियां निभाने की बात कही गई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...