HomeझारखंडJSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे से ठगी के आरोप...

JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे से ठगी के आरोप में हिंदपीढ़ी पुलिस ने शहनवाज को दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व वरिष्ठ IPS अधिकारी स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी से जमीन के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में अभिषेक चौधरी द्वारा रांची के हिंदपीढ़ी थाने में दर्ज कराई गई लिखित प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी शहनवाज शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

736 डिसमिल जमीन के नाम पर हुआ 2 करोड़ का फर्जीवाड़ा

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह पूरा विवाद रांची जिले के खलारी और चान्हो अंचल अंतर्गत केदल और रामदगा गांव स्थित लगभग 736 डिसमिल जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि जमीन का सौदा तय कर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अभिषेक चौधरी से करीब दो करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ले ली, लेकिन न तो जमीन पर कब्जा दिलाया गया और न ही विधिवत रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई। रुपये वापस मांगने पर टालमटोल और धोखाधड़ी की नीयत सामने आने के बाद मामला थाने पहुंचा।

- Advertisement -

एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर नामजद प्राथमिकी

हिंदपीढ़ी पुलिस ने पीड़ित अभिषेक चौधरी की शिकायत पर हिंदपीढ़ी क्षेत्र के ही निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों में शहनवाज शेख, आफताब शेख, सफदर शेख, तबस्सुम इसरार और शबनम शेख शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर शहनवाज शेख को अपनी हिरासत में ले लिया है, जिससे थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

हिंदपीढ़ी थाना पुलिस के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों के लेन-देन और कथित एग्रीमेंट की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीम प्राथमिकी में शामिल अन्य चारों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...