Homeझारखंडजमीन हमारी तो नौकरी किसी और को क्यों?, दुमका में मेडिकल कॉलेज...

जमीन हमारी तो नौकरी किसी और को क्यों?, दुमका में मेडिकल कॉलेज का घेराव करने पहुंचे ग्रामीण

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: दुमका के दिग्घी स्थित नवनिर्मित फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसी सिलसिले में गोलपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य से मुलाकात की और अपनी मांगों के समर्थन में एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अस्पताल निर्माण में स्थानीय निवासियों का बड़ा योगदान रहा है, इसलिए रोजगार के अवसरों पर पहला अधिकार भी यहीं के युवाओं का होना चाहिए।

- Advertisement -

जमीन दाता ग्रामीणों का दावा, आउटसोर्सिंग बहाली में मिले हक

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि जिस जमीन पर फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भव्य ढांचा खड़ा हुआ है, वह जमीन गोलपुर पंचायत के ग्रामीणों ने ही सरकार को उपलब्ध कराई थी। ऐसे में अस्पताल परिसर में आउटसोर्सिंग या किसी भी अन्य माध्यम से होने वाली थर्ड और फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों की नियुक्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि जब राज्य सरकार खुद स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की बात करती है, तो फिर इस अस्पताल में गोलपुर पंचायत और आसपास के स्थानीय अभ्यर्थियों को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा।

- Advertisement -

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मांग न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आने वाले एक सप्ताह के भीतर उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा फिलहाल ग्रामीणों के ज्ञापन को स्वीकार कर लिया गया है और मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...