Homeझारखंडइमरान और सद्दाम पर नाबालिग बहनों से बदसलूकी का आरोप, पीड़ित मां...

इमरान और सद्दाम पर नाबालिग बहनों से बदसलूकी का आरोप, पीड़ित मां ने पतरातू थाने में लगाई न्याय की गुहार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh:  रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत शाह कॉलोनी पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाली एक विधवा महिला ने दो युवकों पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ लगातार छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर बेटियों के अपहरण तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर पतरातू थाना पुलिस ने कांड संख्या 242 के तहत 17 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

काम पर जाने के बाद घर में घुसने का आरोप

थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट पालती है। महिला का आरोप है कि जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती है, तभी पलानी सोलिया निवासी इमरान और शाह कॉलोनी निवासी सद्दाम उसके घर में घुस आते हैं। दोनों युवक उसकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी और गलत हरकतें करते हैं।

- Advertisement -

विरोध करने पर घर आकर दी जान से मारने की धमकी

महिला के अनुसार जब बच्चियों ने उसे अपनी आपबीती सुनाई, तो उसने दोनों युवकों की इस हरकत का कड़ा विरोध किया। आरोप है कि विरोध जताने से नाराज होकर आरोपी इमरान उसके घर पर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने कहीं भी मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा और उसकी दोनों बेटियों का अपहरण करवा लेगा।

फोन पर भी दबाव और गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि आरोपी लगातार फोन करके भी उसे परेशान कर रहे हैं। फोन पर गंदी गालियां दी जाती हैं और बेटियों को उनके हवाले करने का दबाव बनाया जाता है। बात न मानने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही है। सहमी हुई मां ने पतरातू थाना प्रभारी से दोनों आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बच्चियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...