
Dumka: दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर आई है। शुक्रवार की रात एक गांव के पास झाड़ियों से 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक आदिवासी छात्रा का शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है।

दोपहर में स्कूल से लौटी थी घर
परिजनों ने बताया कि छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर वापस आई थी। घर पर खाना खाने के बाद वह खेत की तरफ बांधी गई गाय को खोलने के लिए निकली थी। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात गांव के पास ही झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ मिला।

आक्रोशित छात्राओं ने सड़क जाम कर आरोपी को मांगी फांसी
घटना की जानकारी मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी और बाद में DSP ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस घटना के विरोध में शनिवार को स्कूल की छात्राओं और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रही छात्राएं आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रही हैं। Police की टीम मौके पर मौजूद होकर प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी है।
Post Mortem रिपोर्ट के बाद साफ होगी वजह
मामले को लेकर SDPO दिलीप खालको ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसका सही कारण Post Mortem रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


