HomeझारखंडJSSC CGL पेपर लीक सिंडिकेट में इंश्योरेंस एजेंटों की भी एंट्री, लाखों...

JSSC CGL पेपर लीक सिंडिकेट में इंश्योरेंस एजेंटों की भी एंट्री, लाखों के ब्लैंक चेक बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने नौकरी के नाम पर उगाही करने वाले एक बड़े नेटवर्क की परतें खोली हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपी मुन्ना सिंह की भूमिका की जांच के दौरान सामने आया है कि उसने कैंडिडेट्स से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूले थे। मुन्ना सिंह ने पूछताछ में दावा किया था कि उसने 16 जनवरी 2026 को कुंदन कुमार से अपने खाते में 5 लाख रुपये पिता के इलाज के लिए ‘फ्रेंडली लोन’ के तौर पर लिए थे। हालांकि एसआईटी की जांच में यह दावा झूठा निकला और सामने आया कि मुन्ना सीधे तौर पर पेपर लीक और सवाल रटाने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था।

- Advertisement -

कोलकाता के होटल में कैंडिडेट्स को रटाए गए थे सवाल

एसआईटी के अनुसार, मुन्ना सिंह इस पूरे खेल में अमित सिंह, कुंदन कुमार और अमित लकड़ा जैसे अन्य आरोपियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। मुन्ना ने ही बाकी साथियों के साथ मिलकर कोलकाता के होटल एनके-07 में कई कैंडिडेट्स को इकट्ठा किया था। यह वही ठिकाना था, जहां परीक्षा से ठीक पहले कैंडिडेट्स को लीक प्रश्न-पत्र और उनके उत्तर रटाए जा रहे थे।

- Advertisement -

कैंडिडेट्स के ओरिजिनल सर्टिफिकेट और पैसों का लेन-देन

सीआईडी की पूछताछ के दौरान आरोपी मुन्ना ने स्वीकार किया है कि वह उम्मीदवारों की व्यवस्था करने, प्रति उम्मीदवार डील फाइनल करने, उनके ओरिजिनल एकेडमिक सर्टिफिकेट जमा कराने और पैसों के लेन-देन में शामिल था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने कैंडिडेट्स से कैश और बैंक ट्रांसफर के जरिए मोटी रकम ली और फिर उसे गिरोह के बाकी सदस्यों में बांटा। सीआईडी के मुताबिक, यह नेटवर्क कोलकाता, आसनसोल और अन्य कई सेंटर्स पर सक्रिय था, जहां कैंडिडेट्स को लीक कंटेंट दिया गया था।

दो इंश्योरेंस एजेंटों की एंट्री, लाखों के चेक बरामद

इस मामले की जांच आगे बढ़ने पर सीआईडी की एसआईटी को दो बीमा एजेंटों, संदीप कुमार और धर्मराज कुमार की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। दोनों का सीधा कनेक्शन पेपर लीक गैंग के सदस्यों से सामने आया है। तलाशी के दौरान धर्मराज के पास से दो ब्लैंक चेक मिले हैं, जो अभ्यर्थियों से गारंटी के तौर पर लिए गए थे। वहीं, संदीप कुमार के पास से राजेश कुमार यादव का 9 लाख रुपये का और नौखीलाल यादव का 8.40 लाख रुपये का बेयरर चेक बरामद किया गया है। एसआईटी ने दोनों एजेंटों के मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...