Homeझारखंडधोनी के शहर में 9 अक्टूबर को इंटरनेशनल मैच, जानिए कितने में...

धोनी के शहर में 9 अक्टूबर को इंटरनेशनल मैच, जानिए कितने में मिलेगा सबसे सस्ता और महंगा टिकट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने टिकटों की विभिन्न श्रेणियों और उनकी आधिकारिक कीमतों की घोषणा कर दी है। हालांकि, आम दर्शकों के लिए टिकटों की काउंटर बिक्री और ऑनलाइन बुकिंग की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

- Advertisement -

सबसे सस्ता टिकट 1600 रुपये का, जानिए टियर वाइज दाम

JSCA की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार, इस मैच का सबसे सस्ता टिकट ईस्ट और वेस्ट हिल कैटेगरी के लिए 1600 रुपये रखा गया है। वहीं विंग ए लोअर टियर, विंग सी लोअर टियर और विंग डी लोअर टियर के टिकटों की कीमत 3000 रुपये तय की गई है। विंग ए और सी के अपर टियर का टिकट 2000 रुपये, विंग बी अपर टियर व विंग डी स्पाइस बॉक्स का 2500 रुपये और विंग बी लोअर टियर का टिकट 3500 रुपये का होगा। इसके अलावा अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टेरेस) के लिए दर्शकों को 4500 रुपये और डोनर्स एन्क्लोजर के लिए 4000 रुपये देने होंगे।

- Advertisement -

हॉस्पिटैलिटी में 18 हजार रुपये तक के महंगे टिकट

विशेष सुविधाओं वाली हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी के टिकटों के दाम काफी अधिक रखे गए हैं। हॉस्पिटैलिटी बॉक्स का टिकट 9000 रुपये, ‘एमएस धोनी पवेलियन-लक्जरी पार्लर’ का टिकट 10 हजार रुपये और कॉरपोरेट लाउंज की कीमत 15 हजार रुपये रखी गई है। सूची में सबसे महंगा टिकट ‘प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर विद हॉस्पिटैलिटी’ का है, जिसकी कीमत 18 हजार रुपये निर्धारित की गई है। अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले को लेकर राजधानी रांची के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...