Homeझारखंडबोकारो में डबल मर्डर केस की जांच तेज, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए...

बोकारो में डबल मर्डर केस की जांच तेज, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय कॉलोनी में गुरुवार रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। वारदात में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

घायल रोहित को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज ICU में चल रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों की निगरानी में उसका CT स्कैन भी कराया गया। परिजनों के मुताबिक, उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

सुबह पहुंची पुलिस, घर की बारीकी से जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह SDPO रवींद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच की और वारदात से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की।

इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने घर के अंदर और बाहर से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट समेत अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं।

जमीन या पैसों के विवाद पर जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद या किसी बड़े वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है। ठोस साक्ष्य और जांच के निष्कर्ष के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

कॉलोनी में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद एहतियात के तौर पर आवासीय कॉलोनी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस संदिग्धों और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी पूछताछ और जांच की

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...