
रांची: रांची के पुंदाग स्थित अमनग्रीण सिटी में आयोजित होने वाली श्री श्री दुर्गा पूजा के लिए पूजा समिति की ओर से संतोष गंगवार को आमंत्रित किया गया है. समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में उनसे मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया.

पुंदाग स्थित अमनग्रीण सिटी में हर साल की तरह इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. वहां हर साल काफी कुछ अलग किया जाता है. समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. हर बार कि तरह इस साल भी पूजा कि शुरूआत पूरे विधि- विधान और उल्लास के साथ किया गया. 11 अक्टूबर को कलश स्थापना किया गया, जिसके बाद 12 और 15 अक्टूबर तक दुर्गा चंडी पाठ और आरती का आयोजन किया गया है. 16 अक्टूबर को बिल्व वृक्ष एवं बिल्व पत्र का विधिवत आव्हान, निमंत्रण और पूजन होगा.

वहीं, 17 अक्टूबर को नवपत्रिका प्रवेश, पूजा-पाठ, डोली में मां भगवती का नगर भ्रमण, भंडारा और शाम 8 बजे से भव्य जागरण का कार्यक्रम निर्धारित है. 18 अक्टूबर को दुर्गा चंडी पाठ, महाआरती, भंडारा और महानिशा पूजा होगा. 19 अक्टूबर को आरती, विधिवत कन्या पूजन, हवन और पूर्णाहुति के साथ भंडारा एवं डांडिया का आयोजन किया जाएगा. 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर विशेष पूजन, शमी पूजन, अपराजिता पूजन और सायंकाल 3 बजे से सुंदर कांड का आयोजन होगा. 21 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.
पूजा के दौरान आचार्य अरविंद जी द्वारा पूरे विधि- विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया जाएगा. इस अवसर पर झारखंड के राज्पाल संतोष कुमार गंगवार भी शामिल रहेंगे.
पूजा समिति के पदाधिकारी
- अध्यक्ष: श्री कुंदन सिंह
- मुख्य संरक्षक : श्री मदन मोहन सिंह
- संयोजक : इंजीनियर अमर
- संरक्षक : एस. बी. सहाय एवं डॉ. घनेश्वर महतो
- सचिव : डॉ. मनीष जी


