Homeझारखंडजमशेदपुर में हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश,...

जमशेदपुर में हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur news: जमशेदपुर शहर में पुलिस को अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कदमा थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हथियार के बल पर डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले संगठित गिरोह के 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेसवार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा अपने साथी विनय हरिपाल व अन्य दोस्तों के साथ अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया।

- Advertisement -

फार्म एरिया में घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

पुलिस टीम ने खोजबीन के दौरान फार्म एरिया रोड नंबर 18 स्थित BSNL रेसीडेन्सी मैदान के पास घेराबंदी की। वहां एक साथ बैठे 5 संदिग्ध पुलिस बल को देखते ही भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र पुलिसकर्मियों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में रविनाथ मछुवा, विनय हरिपाल उर्फ बावला, संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और अमित कुमार साहू शामिल हैं।

- Advertisement -

तालाशी में लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की जब्ती तलाशी लेने पर मुख्य आरोपी रविनाथ मछुवा की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके चैंबर में एक जिंदा गोली मौजूद थी। इसके अलावा अन्य चारों आरोपियों, विनय हरिपाल, संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और अमित कुमार साहू की पैंट की जेब से एक-एक जिंदा गोली (कुल 5 कारतूस) बरामद की गई।

कदमा इलाके में रंगदारी और पुराने आपराधिक इतिहास का खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर कदमा थाना एवं आसपास के इलाकों में लोगों को हथियार और गोली का भय दिखाकर रंगदारी वसूलने का काम करते थे। सिटी एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...