Homeझारखंडरात के अंधेरे में छापेमारी, जमशेदपुर में जुए और ऑनलाइन सट्टे के...

रात के अंधेरे में छापेमारी, जमशेदपुर में जुए और ऑनलाइन सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अवैध रूप से चल रहे जुए, सट्टेबाज़ी और लॉटरी के धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पुलिस की टीम ने चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हजारों रुपये नगद और ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

छायानगर में अंधेरे का फायदा उठाकर भागे जुआरी

पहली कार्रवाई सीतारामडेरा थाना इलाके के छायानगर में हुई। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने राहुल कुमार नाम के एक आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से ₹1,820 नगद, मोबाइल, नोटबुक और जुआ-लॉटरी का पेपर चार्ट बरामद हुआ है।

- Advertisement -

साकची टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन में सट्टे का खेल

दूसरी बड़ी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में चल रहे अवैध लॉटरी और सट्टे के अड्डे पर रेड मारी। इस दौरान पुलिस ने निरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो लॉटरी बोर्ड, ₹2,510 नगद, सट्टे का हिसाब-किताब वाली कॉपी और मोबाइल बरामद किया गया।

‘गोवा स्टार एप’ से जल्द अमीर बनाने का देते थे लालच

पुलिस की पूछताछ में इस पूरे खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सीधे-साधे और आम लोगों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी ‘गोवा स्टार एप’ (Goa Star App) के जरिए मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी मास्टरमाइंड्स की तलाश जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...