
Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज को तेज करने के लिए SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन थानों में नए प्रभारियों की पोस्टिंग की है। SSP ने सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाने में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

सीतारामडेरा थाना की कमान फागुनी पासवान को दी गई है। इससे पहले वे पुलिस लाइन में तैनात थे। सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को SSP ने पहले ही निलंबित कर दिया था, जिसके बाद यह पद खाली था।

इसी तरह कदमा थाने में जेएसआई के पद पर तैनात रहे मंटू कुमार को बिरसानगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। यहां के पूर्व प्रभारी को भी निलंबित किया गया था, जिससे यह जिम्मेदारी खाली चल रही थी। वहीं जुगसलाई थाने में JSI के रूप में काम कर रहे संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व थाना प्रभारी को पद से हटाए जाने के बाद से यह पद रिक्त था।
SSP के इस आदेश के बाद तीनों नए थाना प्रभारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इस बदलाव से थानों के कामकाज, गश्त और पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।


