Homeझारखंडदो महीने में जमशेदपुर पुलिस ने निपटाई 1600 से ज्यादा शिकायतें, आंकड़े...

दो महीने में जमशेदपुर पुलिस ने निपटाई 1600 से ज्यादा शिकायतें, आंकड़े देख आप भी कहेंगे वाह!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने आम लोगों की परेशानियां जल्दी सुलझाने और पुलिस-पब्लिक के बीच तालमेल बेहतर बनाने की दिशा में बीते दो महीनों में शानदार काम किया है। पुलिस की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 के बीच जिले भर के अलग-अलग थानों में कुल 1,883 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1,634 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। यही नहीं, नौकरी, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसे जरूरी कामों में भी पुलिस ने 99 प्रतिशत से ज्यादा की रफ्तार दिखाई है।

- Advertisement -

जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश

पुलिस ने इस दौरान सिर्फ शिकायतें निपटाने पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि लोगों से सीधा संवाद बनाने के लिए कुल 182 कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के जरिए पुलिस ने आम लोगों के साथ भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की कोशिश की, ताकि लोग बिना झिझक अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें।

- Advertisement -

जमीन और घरेलू विवादों में भी दिखी सक्रियता

जमीन से जुड़े झगड़ों को सुलझाने के लिए पुलिस और जनता के बीच 148 बैठकें हुईं, जिनमें से 108 मामलों को सुनवाई के लायक मानकर आगे बढ़ाया गया। वहीं घरेलू कलह से जुड़ी बात करें तो थाना स्तर पर कुल 661 शिकायतें आईं, जिनमें से 588 मामलों को सुलझा लिया गया। यानी घर-घर के झगड़ों को निपटाने में भी पुलिस की भूमिका खासी अहम रही।

वेरिफिकेशन के काम में भी तेजी

नौकरी, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों में भी पुलिस का प्रदर्शन शानदार रहा। इस दौरान कुल 7,048 आवेदन पुलिस के पास पहुंचे, जिनमें से 6,997 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया, यानी करीब 99.3 प्रतिशत मामलों में काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा मुलाकाती-पत्र के जरिए आई 278 शिकायतों में से भी 204 मामलों में थाना स्तर पर जरूरी कार्रवाई की जा चुकी है।

लगातार निगरानी में जुटी है पुलिस

जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि थाना स्तर पर आने वाली हर शिकायत की नियमित समीक्षा और निगरानी की जा रही है। सामुदायिक पुलिसिंग, शिकायतों का जल्द निपटारा, जमीन व घरेलू विवादों को सुलझाना और सत्यापन जैसे कामों को प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारीब ने भी सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिया है कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील बने रहें और हर शिकायत का समाधान समय पर व निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...