Homeझारखंडघरेलू कलह से तंग आकर पुल पर पहुंची थी मां, राहगीरों की...

घरेलू कलह से तंग आकर पुल पर पहुंची थी मां, राहगीरों की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो छोटे पुल पर सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अपनी गोद में महज एक साल के मासूम बच्चे को लेकर अचानक नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। महिला का इरादा भांपते ही पुल से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए, लेकिन राहगीरों ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर महिला को किनारे से खींच लिया। लोगों की इस तेजी और समझदारी के चलते मां और मासूम बच्चे दोनों की जान बाल-बाल बच गई।

- Advertisement -

राहगीरों ने तुरंत पकड़कर सुरक्षित जगह पहुंचाया

जैसे ही महिला पुल की रेलिंग की ओर बढ़ी, आसपास से निकल रहे लोगों की नजर उसकी संदिग्ध हरकतों पर पड़ गई। अनहोनी की आशंका होते ही कुछ युवक फौरन उसकी तरफ लपके और कूदने से ठीक पहले उसे और उसके बच्चे को मजबूती से पकड़ लिया। दोनों को सुरक्षित सड़क पर लाने के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला भीड़ का फायदा उठाकर वहां से निकल गई।

- Advertisement -

पति से विवाद और घरेलू तनाव बनी वजह

शुरुआती बातचीत में पता चला है कि महिला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके की रहने वाली है। उसके पति पेंटिंग का काम करते हैं। महिला ने मौके पर मौजूद लोगों को रोते हुए बताया कि वह पारिवारिक कलह और पति के बर्ताव से काफी ज्यादा परेशान चल रही थी। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने बच्चे के साथ यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया था और सीधे मानगो छोटे पुल पर पहुंच गई थी।

महिला की तलाश और मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और महिला के घर का पता लगाकर उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के पारिवारिक माहौल, घर के झगड़े और इस खौफनाक कदम के पीछे की पूरी वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की सही तस्वीर महिला और उसके परिवार का बयान दर्ज होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...