Homeबिहारजमुई कांड: नाबालिग पीड़िता के वीडियो शेयर करने वालों के साथ क्या...

जमुई कांड: नाबालिग पीड़िता के वीडियो शेयर करने वालों के साथ क्या होगा! जाना पड़ सकता है जेल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

जमुई: जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और पीड़िता से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले 120 प्रोफाइल धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली कोई भी तस्वीर, वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री को आगे प्रसारित करना भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है और दंडनीय है।

- Advertisement -

पीड़िता की पहचान उजागर करना गंभीर अपराध: SP

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि नाबालिग पीड़िता का वीडियो दिखाकर उसकी पहचान सार्वजनिक करना कानून के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में POCSO एक्ट, आईटी एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

एसपी के मुताबिक इसी आधार पर सदर थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऐसी सामग्री को हटाने के लिए भी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति में पीड़िता से संबंधित वीडियो या ऐसी कोई सामग्री शेयर न करें, जिससे उसकी पहचान सामने आती हो।

ADG विधि व्यवस्था केएस अनुपम के अनुसार, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...