
Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान महाराजा-सह-पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, महारानी श्रीमती अमृता सिंह जूदेव, युवराज श्री यश प्रताप जूदेव और राजकुमार श्री आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

दिवंगत रूपी सोरेन जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महाराजा परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


