Homeबिहारराष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान के लिए चुने गए जहानाबाद के कला...

राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान के लिए चुने गए जहानाबाद के कला शिक्षक दीपू कुमार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

जहानाबाद: बिहार के युवा चित्रकार और जहानाबाद के कला शिक्षक दीपू कुमार का चयन प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान’ के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को एसबीएमपी प्लस टू विद्यालय, मांदिल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी।

- Advertisement -

सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार और प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य सिया शरण प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देकर दीपू कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

टिकुली और लोक कला को बढ़ावा देने में योगदान

मूल रूप से पटना निवासी दीपू कुमार वर्तमान में एसबीएमपी प्लस टू विद्यालय, मांदिल में कला शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान, खासकर टिकुली कला और लोक कला के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान के लिए किया गया है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए दीपू कुमार का चयन विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कला शिक्षक के रूप में दीपू कुमार विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के लिए लगातार प्रोत्साहित करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

दीपू कुमार को यह सम्मान राजस्थान के टोंक में आयोजित होने वाले 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयॉन्स’ में प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक होगा। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों के अलावा नेपाल और रूस के कलाकारों के शामिल होने की बात कही गई है। इसी मंच पर दीपू कुमार को ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे बिहार की कला

कार्यक्रम के दौरान दीपू कुमार अंतरराष्ट्रीय कला मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में सहायक शिक्षक उदित सिंह समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

(बरुन कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...