Homeझारखंडझारखंड बंद का एलान!, कल निकलेगा मशाल जुलूस

झारखंड बंद का एलान!, कल निकलेगा मशाल जुलूस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand Bandh: झारखंड अलग राज्य के ऐतिहासिक निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों ने अपनी लंबित मांगों और राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। मांगों की अनदेखी से नाराज आंदोलनकारियों ने आगामी 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का खुला एलान किया है। इस बंद को व्यापक और असरदार बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

- Advertisement -

आमलेशा मैदान में होगी विशेष बैठक

बंद की पूर्व संध्या और उसकी तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तय करने के लिए 29 सितंबर को दोपहर एक बजे आमलेशा मैदान में एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आंदोलनकारी संगठनों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें बंद के दौरान चक्का जाम और आवश्यक सेवाओं को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी।

- Advertisement -

शाम को निकलेगा मशाल जुलूस, एकता दिखाने की अपील

रणनीतिक बैठक समाप्त होने के बाद 29 सितंबर की शाम पांच बजे आमलेशा मैदान से डोड़ेया मोड़ तक एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मशाल जुलूस के जरिए आंदोलनकारी सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी तीखी नाराजगी दर्ज कराएंगे और आम जनता का समर्थन जुटाएंगे। आंदोलनकारी नेताओं ने राज्य भर के अपने तमाम साथियों और समर्थकों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक और मशाल जुलूस को ऐतिहासिक बनाएं, ताकि सरकार को अपनी बात सुनने के लिए बाध्य किया जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...