
Ranchi Transfer Posting: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। नई पदस्थापना के बाद कोई अधिकारी संयुक्त निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेगा तो किसी को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक बनाया गया है। पर्यटन, परिवहन, पेयजल, सूचना आयोग, खादी बोर्ड से लेकर शिक्षा विभाग तक में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

मेनका बनीं संयुक्त निर्वाचन आयुक्त
जारी अधिसूचना के मुताबिक मेनका को संयुक्त निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हरिवंश पंडित को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय यानी BAU में निदेशक के पद पर भेजा गया है। दिनेश रंजन को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव और मनीष कुमार को परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पिछड़ा वर्ग आयोग से खादी बोर्ड तक नई पोस्टिंग
महेंद्र कुमार को पिछड़ा वर्ग आयोग का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। मो. मुमताज अंसारी को पेयजल विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
अजय तिर्की को कार्मिक विभाग में उपसचिव और आलोक कुमार को खादी बोर्ड का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
संजीव लाल को सूचना आयोग में जिम्मेदारी
संजीव लाल को सूचना आयोग में सचिव बनाया गया है। धीरज प्रकाश को खाद्य आपूर्ति विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मनीष वत्स को स्कूली शिक्षा विभाग में अवर सचिव और विपिन दूबे को उच्च शिक्षा विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। विनय प्रकाश तिग्गा को मंत्रिमंडल सचिवालय में अवर सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही सभी 13 अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए पदस्थापित किया गया है।


