Homeझारखंडपतरातू के गांवों में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, एकल विद्यालयों के...

पतरातू के गांवों में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, एकल विद्यालयों के बच्चों से की सीधी बात

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Santosh Kumar Gangwar: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को पतरातू प्रखंड के तीन ग्रामीण इलाकों राजाबेड़ा, बरतुआ और ईचापिरी का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य मकसद दूरदराज के इलाकों में बच्चों की पढ़ाई, उनमें अच्छे संस्कार और सामाजिक जागरूकता की जमीनी हकीकत को देखना था। तीनों गांवों में उन्होंने एकल अभियान के तहत चलाए जा रहे स्कूलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पास बैठकर उनसे बातें कीं, उनकी पढ़ाई के स्तर को परखा और पंचमुखी शिक्षा के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने गांव के लोगों और ग्राम समिति के सदस्यों से बातचीत करते हुए गांवों के समग्र विकास पर विचार साझा किए।

- Advertisement -

पालू पंचायत के पूर्व मुखिया भी रहे मौजूद

Image

- Advertisement -

राज्यपाल के इस भ्रमण के दौरान पालू पंचायत के पूर्व मुखिया गंगाधर महतो की मौजूदगी खास रही। कार्यक्रम में इलाके के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार करने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में एकल अभियान की अहम भूमिका पर चर्चा की गई।

बरतुआ में शहीद को नमन और गौ सेवा

Image

बरतुआ गांव पहुंचने पर राज्यपाल ने सबसे पहले शहीद राम प्रसाद महतो के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला में गायों को चारा खिलाया और स्थानीय शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर आरएसएस के पूर्व क्षेत्रीय संचालक सिद्धनाथ सिंह ने राज्यपाल को एक पुस्तक भेंट की। वहीं कार्यक्रम में शहीद परिवार के वंशज कामेश्वर महतो के साथ सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले मोरनाथ महतो और वकील महतो को शॉल देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन पतरातू संच के सचिव और मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया।

स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का हुआ सम्मान

Image

ईचापिरी गांव के कार्यक्रम में राज्यपाल ने जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी खैर मांझी के परिवार से जुड़े दुर्गा मांझी और अन्य परिजनों को सम्मानित किया। राज्यपाल को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। राज्यपाल ने वहां भी बच्चों से मिलकर उनकी दिनचर्या और पढ़ाई के तौर-तरीकों को समझा।

गांवों को मजबूत करने में जुटी है संस्था

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर ललन कुमार शर्मा ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य दूरदराज और वनवासी इलाकों तक शिक्षा, संस्कार और जागरूकता की रोशनी पहुंचाना है। वहीं मुखिया किशोर कुमार महतो ने बताया कि अभियान के जरिए स्वास्थ्य, संस्कार और ग्रामीण विकास को जोड़कर गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, उषा जालान, भुवनेश्वर महतो, अनीता जैन, पारिजात कुमारी, बाबूलाल गोप, राजू पांडेय, अर्जुन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...