Homeझारखंडझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मनोज...

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा के नाम पर लगाई मुहर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट में रिक्त चल रहे पदों को भरने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (PDJ) को झारखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गढ़वा के पीडीजे मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा के नाम को मंजूरी देते हुए केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी है।

- Advertisement -

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बैठक में लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की उच्चस्तरीय बैठक चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। इस बैठक में झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के अधिकारियों की वरीयता और ट्रैक रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद तीनों नामों के प्रस्ताव पर अंतिम सहमति बनी। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद अब केंद्रीय कानून मंत्रालय के स्तर पर फाइल की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राष्ट्रपति की मंजूरी और आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

- Advertisement -

हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी 16

झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक समेत केवल 13 जज कार्यरत हैं, जिससे मामलों के निष्पादन पर दबाव बना हुआ था। इन तीन नए जजों की पदस्थापना पूरी होते ही हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच जाएगी और रिक्त पदों की संख्या घटकर 9 रह जाएगी। इससे लंबे समय से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की संभावना है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...