Homeझारखंडबोकारो की लापता युवती मामले में HC सख्त, अगली सुनवाई तक रिपोर्ट...

बोकारो की लापता युवती मामले में HC सख्त, अगली सुनवाई तक रिपोर्ट नहीं मिली तो CBI को जाएगी जांच

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro : बोकारो की 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के लापता होने के मामले में झारखंड HC ने राज्य सरकार और जांच अधिकारियों के ढीले रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अखिल कुमार की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए दो टूक चेतावनी दी कि यदि अगली तारीख तक जांच रिपोर्ट और ठोस जवाब दाखिल नहीं किया गया, तो पूरे मामले की जांच और इसमें शामिल लापरवाह अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल CBI को सौंपने पर विचार किया जाएगा।

- Advertisement -

बिना एफिडेविट सुनवाई पर आपत्ति, महाधिवक्ता ने दिया रिपोर्ट पेश करने का भरोसा

अदालत ने इस बात पर सख्त एतराज जताया कि इतने लंबे समय बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस शपथ पत्र दाखिल नहीं किया गया है। खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी संवेदनशील मामले को इस तरह अनिश्चितकाल के लिए पेंडिंग नहीं रखा जा सकता। इस पर राज्य सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता ने अदालत को भरोसा दिलाया कि अगली तारीख पर जांच की पूरी रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा पेश कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अदालत ने सरकार को एक आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई 27 अक्टूबर तय की है। मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रोहित विंसेंट मार्की, जबकि सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित रंजन रॉय और अधिवक्ता जयंत फ्रैंकलिन टोप्पो उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जुलाई 2025 से लापता है पुष्पा, बेटी की तलाश में मां ने दाखिल की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

बोकारो की रहने वाली पुष्पा कुमारी जुलाई 2025 से ही संदिग्ध हालात में लापता है। परिजनों का आरोप है कि युवती के गायब होने के तुरंत बाद स्थानीय थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने शुरुआती दौर में इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इसी सुस्ती और बेपरवाही से तंग आकर पीड़िता की मां ने झारखंड HC का दरवाजा खटखटाया और हेबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की। मां ने अदालत से अपनी बेटी की जल्द बरामदगी और जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हाईकोर्ट पूर्व में भी इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर चुका है, ऐसे में अब सबकी नजरें 27 अक्टूबर की सुनवाई पर टिकी हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...