Homeझारखंडगैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज, उम्रकैद की सजा...

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand High Court: झारखंड के बहुचर्चित कामेश्वर पांडे हत्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। रामगढ़ की निचली अदालत से मिली सजा के खिलाफ अमन श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की पीठ ने उसकी दलीलों को खारिज करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -

2015 में दिनदहाड़े हुई थी हत्या

यह मामला साल 2015 का है, जब रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित राम जानकी मंदिर के पास 70 वर्षीय कामेश्वर पांडे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया और अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर रामगढ़ कोर्ट ने इसी साल मई महीने में फैसला सुनाया था।

- Advertisement -

रामगढ़ कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

रामगढ़ की निचली अदालत ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लखन साव को कामेश्वर पांडे की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी। इसी फैसले को चुनौती देते हुए अमन श्रीवास्तव ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...